
JE Bribe News: बिजली विभाग का जेई मोटर कनेक्शन देने के नाम पर घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने जेई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। जेई ने बिजली के मोटर का कनेक्शन देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगा था। जिसकी की शिकायत पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन टीम से किया था।
यूपी के गोंडा जिले के मेहनौन विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई संतोष मंडल को मोटर कनेक्शन देने के नाम पर दस हजार रुपए घूस लेना महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई को रंगे हाथों घूस लेते दबोचा लिया।
टीम ने घूस के 10 हजार रुपए ऑन द स्पॉट किए बरामद
आरोपी के पास घूस में लिए गए दस हजार रुपये टीम ने बरामद किया है। जेई को हिरासत में लेने के बाद इटियाथोक थाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद टीम ने जेई को लेकर अपने साथ मुख्यालय लाई। जहां पर लिखा पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दरअसल संतराम यादव नाम के एक व्यक्ति ने 28 जुलाई 2023 को अपने भाई
तुलाराम यादव के नाम सिंचाई के लिए 2 किलो वाट का कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसका सत्यापन जेई को करना था। आरोप है कि कई बार फोन से और कार्यालय पर मिलकर सत्यापन करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद भी उन्होंने आवेदन पत्र का सत्यापन कर उच्च अधिकारियों को अग्रसारित नहीं किया।
सत्यापन के लिए के लिये जेई ने दस हजार रुपए की मांग की। शुक्रवार दोपहर में इटियाथोक कस्बा स्थित एक रेस्टोरेंट पर जेई संतोष मंडल को विद्युत मोटर कनेक्शन के लिए पीड़ित ने दस हजार रुपए घुस के रुप में दिए गए। इसके बाद वहां मौजूद एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने आरोपित के को घूस लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया। एंटी करप्शन टीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी जेई के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया है।
Updated on:
15 Sept 2023 07:57 pm
Published on:
15 Sept 2023 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
