19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपनी ही पार्टी के किस विधायक को बिना नाम लिए मनचला कह डाला

Gonda News: योगी सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गोंडा पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई मनचला व्यक्ति ऐसा कह सकता है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

Gonda News: योगी सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गोंडा पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद जिले के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी ही पार्टी के महाराष्ट्र के सांगली से विधायक का बिना नाम लिए मनचला का दिया।

Gonda News: प्रदेश सरकार के कारागार और जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान गोंडा पहुंचे। शनिवार को वह कर्नलगंज और तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। नकहरा गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कर उनका हाल-चाल लिया। जब उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि आपकी पार्टी के एक विधायक कह रहे हैं। यदि 24 घंटे के लिए पुलिस हटा ली जाए तो हम अपनी ताकत दिखा देंगे। पत्रकार ने आगे सवाल किया कि यदि यही बयान ओवैसी देते हैं, तो बहुत हल्ला मचता है। अब आप ही के पार्टी के विधायक ऐसा कह रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का हमारे संगठन का कोई भी संजीदा व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता है। कुछ मनचले लोग कहते हैं। तो मैं नहीं कह सकता हूं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी का संजीदा व्यक्ति होगा। वह ऐसा कभी नहीं कह सकता है। दरअसल महाराष्ट्र के सांगली से विधायक नितीश राणे का एक बयान आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 24 घंटे के लिए पुलिस हटा ली जाए तो हम अपनी ताकत दिखा देंगे।

Gonda News: कारागार मंत्री ने कर्नलगंज और तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का लिया हाल-चाल

प्रदेश सरकार की कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शनिवार को कर्नलगंज और तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने कम्युनिटी किचन में लंच पैकेट के भोजन की गुणवत्ता को परखा। मंत्री ने बाढ़ के दौरान बह गई सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए सरकार गंभीर है। इस पर बातचीत चल रही है। मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेने के लिए हमें भेजा गया है। उससे संबंधित बातचीत की जाए तो ज्यादा अच्छा होगा।