
गोंडा रेलवे प्लेटफार्म
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में लखनऊ मंडल के एक दर्जन स्टेशनों पर ट्रेनों में जांच की गई। जांच के दौरान गलत तरीके से यात्रा कर रहे 109 रेल यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर ट्रेन के कोचों में चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने लखनऊ मंडल के गोरखपुर, बस्ती, गोंडा बहराइच, और मनकापुर नकहा जंगल स्टेशनों पर ट्रेन के कोचों में जांच की गई।
महिला और दिव्यांग जनों के कोच में अनाधिकृत रूप से मिले 109 यात्री
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महिला और दिव्यांग जनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए महिला और दिव्यांग जनों के कोच की चेकिंग की गई। इस दौरान डिब्बे में 109 यात्री अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गए। जिनके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 162 और 155 के अंतर्गत अभियान में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ मामले पंजीकृत किए गए।
Updated on:
24 Mar 2023 10:22 am
Published on:
24 Mar 2023 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
