2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत पिता और पड़ोसी घायल, ऐसे हुआ हादसा हर कोई दंग

अरगन पर करंट उतरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पेड़ से बंधे अरगन पर अचानक करंट उतर आया। कपड़ा फैलाने गए व्यक्ति को उसने अपनी चपेट में ले लिया। उसे छुड़ाने गए उसके पिता और पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस दुर्घटना से लोग बिजली विभाग को कोसते नजर आए।

2 min read
Google source verification
दुर्घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

दुर्घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई है जबकि पिता और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल हुए व्यक्ति का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

यूपी के गोंडा जिले थाना छपिया के गांव सोहिला निवासी राम भजन यादव के घर के पास पेड़ लगा था पेड़ के बगल से एलटी लाइन कतार गया था। जो पेड़ को छू रहा था। उसी हरे पेड़ से कपड़ा सुखाने के लिए अरगन बंधी थी। शुक्रवार को दोपहर बाद राम भजन उस पर कपड़ा फैलाने गए थे। जैसे ही उन्होंने अरगन और कपड़ा डाला। करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनको बचाने गए दौड़े उनके पिता तुलसीराम 75 वर्ष और पड़ोसी गुलेल करंट की चपेट में आ गए। तब तक बिजली चली गई। आनन-फानन में तीनों को छपिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने राम भजन 50 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तुलसीराम 75 वर्ष को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। गुलेल 22 वर्ष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं पर राम भजन के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक राम भजन का बड़ा बेटा संदीप मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि छोटा बेटा संतोष कक्षा आठ का छात्र है।

हादसा के बाद घर पर जुटी भीड़ जांच करती पुलिस IMAGE CREDIT: Patrika original

अवर अभियंता बोले- कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया

बिजली विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार पटेल ने बताया की सूचना मिली है। विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। चौंकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader