10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: सपा का जन्म संघर्ष की कोख से हुआ: अभिषेक यादव

Gonda News : लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने पीडीए (PDA) के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए योगी सरकार पर निशाना सधा।

2 min read
Google source verification
gonda news

पीडीए सदस्यता अभियान का लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Gonda News : लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव अपने एकदिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। उन्होंने शहर के एलबीएस चौराहे पर पीडीए के सदस्यता अभियान की शुरुआत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा का जन्म संघर्ष की कोख से हुआ है।

Gonda news : गोंडा शहर के एलबीएस महाविद्यालय के सामने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने युवाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म संघर्ष कोख से हुआ है। समाजवादी पार्टी में छात्रों/नौजवानों ने कई बार बड़े आंदोलन कर सफलता हासिल की है। आज छात्रों के साथ धोखा हुआ है। छात्रों को ठगा गया है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने नौजवानों से संघर्में साथ देने का आह्वाहन किया। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि युवा शक्ति क्रांति लाने में सक्षम है। हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को बल देंगे। सपा नेता सूरज सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि जब जब समाजवादी सरकार बनी तब युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने पिता पंडित सिंह को याद करते हुए कहा कि मंत्री भी युवाओं की आवाज सदैव बुलन्द करते थे। सूरज सिंह ने कहा कि कोई भी युवा हो हम 24 घंटे उसकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

अखिलेश यादव को सीएम बनने के लिए सपा नेता सूरज सिंह ने दिलाई शपथ

सूरज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा बड़ी संख्या में सपा से जुड़ रहे है। सूरज सिंह ने सभी फ्रंटल के अध्यक्षगण और पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बधाई दी।
राष्ट्रीय सचिव संजय सविता ने गौरा से आये साथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एलबीएस की छात्रा रिया सिंह, मुस्कान यादव, मुस्कान ओझा, सायबा रायनी ने रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों की रक्षा की सौगंध ली। बहनों को रक्षा की सौगंध के साथ साथ रिटर्न गिफ्ट भी उपहार स्वरूप दिया गया। आयोजक दीपू यादव जिलाध्यक्ष मुलायम यूथ ब्रिगेड, सिद्धार्थ सिंह जिलाध्यक्ष छात्र सभा, पंकज गोस्वामी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, शहान अख्तर जिलाध्यक्ष युवजन सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन बब्बू सोनी राष्ट्रीय सचिव ने किया।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग