13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: युवती की गला रेत कर हत्या, बोरे में बांधकर शव सड़क के किनारे फेंका, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Gonda News: गोंडा जिले की कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक गांव के पास सड़क के किनारे बोरे में बंधा एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

शव को पीएम के लिये भेजती पुलिस

Gonda News: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक गांव के पास सड़क के किनारे बोरे में बंधा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह तड़के जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर सीओ करनैलगंज प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो दंग रह गई। युवती की गला रेत कर हत्या की गई थी। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका।

Gonda News: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी गांव कुशहा के पास सड़क के किनारे एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से युवती के पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। घटनास्थल पर फॉरेंसिक, डॉग स्क्वाड एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी गई कि मंशापुरवा रोड पर एक अज्ञात शव पड़ा है। शव एक बोरे में बांध कर फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।