2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा

Gonda Video : सफाई कर्मचारी बोले ग्राम प्रधान के चंगुल से हमें मुक्त किया जाए, जानिए इनकी कौन सी नब्ज प्रधान के पास

सफाई कर्मचारी संघ आंदोलन की राह पर चल चुका है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्राम प्रधान को लेकर सफाई कर्मचारियों का दर्द छलका, उन्होंने प्रधान को लेकर बड़ी बात कही, वीडियो में आप सुन सकते हैं।

Google source verification

पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गोंडा जिले के कर्नलगंज में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन एसडीएम कर्नलगंज को सौंपा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि हम लोगों की मांग है, कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। विभागीय पदोन्नति की व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी की जो भर्ती होनी है। उसने 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। हम लोगों के पद का नाम बदलकर पंचायत सेवक किया जाए। इसके साथ ही हम लोगों के पैरोल पर ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर होता है। उसे बंद कराकर ग्राम प्रधान के चंगुल से हम लोगों को मुक्त किया जाए।