
सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रहे एक युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचा लिया। नदी में कूदने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर युवाओं के लिए बड़ा संदेश दिया।
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव असरना के रहने वाला एक युवक अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाह रहा था। युवक का आरोप है कि भाभी ने शादी कराने के लिए उससे पैसा भी लिया था। उसके बाद भाभी ने शादी कराने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर देवर भाभी में तकरार हुई तो भाई ने उसकी पिटाई कर दिया। पिटाई से नाराज युवक कर्नलगंज स्थित सरयू पुल पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे थाने लाया गया। जहां पर उसने एसएचओ को पूरी कहानी बताया कहां मुझे न्याय मिल जाए। अब हम आत्महत्या नहीं करेंगे।
वायरल वीडियो में लड़कों से किया अपील
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक काफी भावुक दिख रहा है। 1 मिनट 3 सेकंड के वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या करना चाह रहे हैं। उसने कहा कि हम देश के सभी लड़कों से कहना चाहते हैं, कि वह किसी भी लड़की से प्यार ना करें। लड़कियां कभी भी धोखा दे सकती हैं। मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। मैंने उसको बहुत समझाया। वह मान नहीं रही है। उसने कहा कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं मित्रों मुझे माफ करना। यह वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे कटरा थाने लाया गया जहां पर एसएचओ को उसने पूरी दास्तान बताई और यह भी वादा किया कि उसे न्याय मिल जाए। वह आत्महत्या नहीं करेगा। न्याय मिलने का आशय यह था कि शादी के लिए लिया गया पैसा उसकी भाभी उसे वापस कर दें।
Published on:
29 May 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
