
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समारोह में शिक्षक साहित्यकार को विश्व सेवा ट्रस्ट एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार और विद्वानों में भाग लिया।
वरिष्ठ शिक्षक रघुनाथ पाण्डेय को कानपुर के अंतरराष्ट्रीय समारोह में राष्ट्ररत्न की उपाधि से नवाजा गया। इस पर जनपद के शिक्षकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और शिक्षाधिकारियों ने हर्ष जताया है। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समारोह में वरिष्ठ शिक्षक और साहित्यकार रघुनाथ पाण्डेय को राष्ट्ररत्न की उपाधि से विभूषित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक प्रो डॉ मुनीश कुमार और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो हरीश अरोड़ा ने श्री पाण्डेय के साहित्यिक, शैक्षिक और सामाजिक योगदानों की सराहना की।
पूर्वोत्तर भारत में हिंदी प्रसार के लिए विशेष योगदान रघुनाथ पांडे का रहा विशेष योगदान- निदेशक
विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजित समारोह में अनेक अन्तरराष्ट्रीय साहित्यकार और विद्वान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की उपनिदेशक/ संपादक डॉ अमिता दुबे, विशिष्ट अतिथि डॉ पूनम द्विवेदी, यादराम सिंह, संरक्षक प्रो हबीब इकराम रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय की डॉ मिथिलेश दीक्षित ने की। ट्रस्ट के निदेशक और कार्यक्रम संयोजक मुरारी मोहन शर्मा ने कहा कि रघुनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में उनकी टीम ने पूर्वोत्तर भारत में हिंदी के प्रसार के लिए बहुत काम किया है। उनके संपादन में अकादमी की कई पुस्तकें पूर्वोत्तर भारत की भाषा, लिपि ,साहित्य, संस्कृति और लोकजीवन पर अलग-अलग प्रकाशित हुईं हैं। नई परियोजना भी शुरू हो चुकी है। पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ कृष्णावतार पांडेय, शिक्षा निदेशक डाॅ सरिता तिवारी, पूर्वअपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप , पूर्व उपनिदेशक डॉ विनय मोहन, पूर्व एडी बेसिक एमपी सिंह,पूर्व प्राचार्य मनोहर लाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अखिलेश प्रताप सिंह, सन्तोष पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, साहित्यकार प्रो पवन अग्रवाल, डॉ सूर्य पाल सिंह, पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी के सचिव डॉ अकेला भाई, शिक्षक नेता अशोक पाण्डेय ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
Published on:
20 Jun 2023 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
