
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कान्त पाण्डेय ने बताया कि हिंदू नव वर्ष 2 अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो रहा हैं। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ हो रहा है। हिंदू नव वर्ष को विक्रम नवसंवत्सर 2079 भी कहते हैं। हेमाद्रि के ब्रह्म पुराण के मुताबिक, परमपिता ब्रह्मा जी ने पृथ्वी का निर्माण चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी कि नवरात्रि के पहले दिन किया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के पहले दिन नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि से ही हिंदू नव वर्ष लग जाते हैं। हिंदू नव वर्ष की शुरुआत अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर हुई। पौराणिक मान्यता है कि पतझड़ के बाद बसंत ऋतु का आगमन भारतीय नव वर्ष के साथ ही होता है। बसंत में पेड़-पौधे नए फूल और पत्तियों से लद जाते हैं। इसी समय किसानों के खेतों में फसल पक कर तैयार होती है। पौराणिक तथ्यों के अनुसार, इसी शुभ दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक भी हुआ था।
उन्होंने कहा कि नगर के गांधी पार्क से हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं भारी संख्या में एकत्र होकर एलबीएस चौराहा इन्कैन चौराहा , बड़गांव चौराहा होते हुए खैराभवानी मंदिर पर हिंदू नव वर्ष 2 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या धाम से भारी संख्या में साधु संतों का आगमन हो रहा है। श्री पाण्डेय ने बताया कि नगर के गांधी पार्क से मोटर सायकल व चौपहिया वाहनों से रैली एवं शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए आम नागरिकों से अपील किया जा रहा है। घरों में, चौक-चौराहों पर भगवा ध्वज एवं तोरण लगाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी की टीम कार्य कर रही है। हिन्दू नववर्ष के दिन सुबह मोटर साइकिल व चौपहिया वाहन से रैली व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दिन महिलाओं को घर-घर दीप जलाने, रंगोली तथा घरों में भगवाध्वज सजाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शोभायात्रा में वाद्य यंत्र डीजे, रामधुनी मंडली, डंडा नृत्य के धुनों पर झुमते हुए नगर के युवा एवं नागरिक नववर्ष का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी मीडिया प्रभारी सुनील दुबे, संदीप पाण्डेय, हेमंत सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र, प्रमोद मिश्रा ,देवनारायण तिवारी, आकाश मिश्रा ,निक्कू दुबे, रजन मिश्रा, आदि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Published on:
27 Mar 2022 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
