8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआईटी पटना के छात्र को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने आईआईटी पटना के छात्र को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग रोडवेज बस अड्डा से बोलोरो गाड़ी बुक करते थे। फिर सवारी को उसमें बैठाकर किसी न किसी जुगाड़ से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में छोड़कर सामान लेकर फरार हो जाते थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 9 Jul 2025, 9:18 PM IST

Gonda

पकड़े गए आरोपी बरामद बोलेरो व अन्य सामान फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले के रोडवेज बस अड्डे से बोलेरो में सवार होकर बलरामपुर जा रहे आईआईटी पटना के छात्र को जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। छात्र को बेहोशी की हालत में इटियाथोक क्षेत्र में फेंक दिया गया। बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल, नशीला पाउडर और घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई है।

Gonda News: बलरामपुर के शाहडीह मदारा के रहने वाले हर्षवर्धन सिंह आईआईटी पटना में पढ़ाई कर रहे हैं। 20 जून को वह पटना से बलरामपुर लौट रहे थे। गोण्डा रोडवेज बस अड्डे पर बलरामपुर जाने के लिए उन्होंने एक बोलेरो गाड़ी बुक कराई। रास्ते में चालक और उसके साथी ने उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनका लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान लूट लिया गया। और उन्हें इटियाथोक थाना के गांव दुल्हापुर पहाड़ी के पास छोड़ दिया गया। होश में आने पर छात्र ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार को रोडवेज बस अड्डे से दोनों आरोपी सूरज सिंह निवासी बैसनपुरवा गुडसड़ा व मोईन निवासी बदलीपुरवा भोका को दबोच लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर भेजा जेल

पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप मोबाइल डाटा केबल चार्जर एक बोलेरो गाड़ी 21 पट्टा अल्प्राजोलम टेबलेट तथा 10 पुड़िया नशीला पाउडर बरामद किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया

इनको मिली सफलता

आईआईटी के छात्र को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले जहर खुरानी गिरोह का खुलासा करने वालों में उपनिरीक्षक डिग्री प्रसाद गौतम, उपनिरीक्षक शुभम दुबे, समर पाल बर्मा, रामनाथ प्रजापति, कांस्टेबल दिवस हलदार शामिल रहे।