30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन माफियाओं से हारी योगी सरकार, अधिकारियों ने भी टेक दिए घुटने!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई भी की थी...

2 min read
Google source verification
these congress party star challenge yogi adityanath

कैलाशनाथ वर्मा
गोंडा. खनन का पट्टा कहीं और का है, बालू का खनन कहीं और हो रहा है। इतना ही नहीं बालू खनन के लिए जेसीबी एंव पोकलैंड मशीनों का प्रयोग नहीं होता है, फिर भी मशीनों से खनन करके भूमि को तालाब का रूप दिया जा रहा है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र में बालू खनन का अवैध व्यापार का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

कर्नेलगंज मे खनन का पट्टा ग्राम रुदौली का है, लेकिन बालू खनन सीमा के ग्राम चरसडी में हो रहा है। बालू माफिया कृषि योग्य भूमि को तालाब के रूप में बदल रहे हैं। जिसकी ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत भी की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्राम चरसडी निवासी अवधेश कुमार सरोजनी देवी लाल बहादुर व रामतेज ने बताया कि गांव की सीमा पर बसे ग्राम रुदौली में बालू खनन का पट्टा है, जहां से बालू निकालने के बजाय चरसडी गांव में बालू खनन किया जा रहा है। वहीं ग्राम रुदौली निवासी निक्कू राजकरन जसकरन कन्हई शिवबहादुर लखराज का कहना है कि रुदौली में जिस स्थान का पट्टा बालू खनन करने के लिए है, उसमें खनन करने के बजाय पोकलैंड मशीन से आसपास के खेतों में खुदाई की जा रही है। इससे कृषि योग्य जमीन तालाब बनती जा रही है।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने लिया था एक्शन
यह हाल तब है जब जिले में बालू खनन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई भी की है, उसके बावजूद बालू माफियाओं के हौंसले बुलन्द हैं। भूस्‍वामियों के हौंसले उनके आगे पस्त हैं।

पुलिस का बोली
चौकी प्रभारी शाहपुर धनावा नीरज सिंह बताते हैं कि ग्राम रुदौली में खनन का पट्टा है तथा बालू के डम्पिंग का काम चरसडी में हो रहा है। यदि चरसडी में खनन होता है तो कार्रवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह बताते हैं कि ग्राम रुदौली में खनन का पट्टा है, वहीं से खनन हो रहा है। यदि दूसरे स्थान से खनन होता है तो इसकी शिकायत लेखपाल राजस्व निरीक्षक या ग्रामीण करें, तत्काल कार्रवाई होगी।

तहसीलदार बोले- जांच कराई जाएगी
तहसीलदार रामनरायन वर्मा बताते हैं कि पहले शिकायत मिली थी कि रुदौली गांव में बालू खनन का पट्टा है और खनन चरसडी में हो रहा है। सीमा क्षेत्र का मामला है जांच की गई जिसमें खनन गलत पाया गया था, जिसपर कार्रवाई हुई है। यदि पुनः गलत स्थान पर खनन हो रहा है तो तत्काल जांच कराई जा रही है। खनन स्थल की पैमाइश भी कराई जायेगी।

तो क्‍या हुई कार्यवाही
इसके पूर्व तरबगंज के करनीपुर में चकरोड का ही खनन कर डाला। जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई। लेकिन इस मामले में अब कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुआ, सवाल बना हुआ है?