29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थानाध्यक्ष सहित 8 ट्रांसफर, एक निरीक्षक का छिना प्रभार, दो को मिली नई तैनाती

पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 5 थानाध्यक्ष सहित आठ इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया है। इसमें दो को नई तैनाती मिली है।

2 min read
Google source verification
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स विभाग

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स विभाग

गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए थानों में बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई में 5 थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। साथ ही धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है और दो इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोंडा जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर थानों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थानाध्यक्षों और निरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। ताकि कामकाज में तेजी आए और अपराध नियंत्रण को मजबूत किया जा सके। जारी आदेश के अनुसार, तरबगंज थानाध्यक्ष रहे कमलाकांत त्रिपाठी को इटियाथोक थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं अपराध शाखा में तैनात श्रीधर पाठक को तरबगंज थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

किसी को मिली नहीं तैनाती तो किसी का छिना प्रभार

पुलिस लाइन में तैनात चंदन कुमार को थाना उमरी बेगमगंज भेजा गया है। जहां उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को अब खरगूपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव, जो पहले मोतीगंज में तैनात थे। उन्हें प्रभारी निरीक्षक धानेपुर की जिम्मेदारी दी गई है। धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसे प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। वहीं खोड़ारे के थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह को मोतीगंज में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में इटियाथोक के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को अब खोड़ारे थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इस तरह एक ही आदेश में कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के बदलाव से थानों में कार्यप्रणाली बेहतर होगी। और अपराध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।