
समाधान दिवस में मौजूद डीएम नेहा शर्मा
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित लेखपालों पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से थाना कोतवाली देहात परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ते के अवरोध, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, पारिवारिक विवाद समेत अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से विवाद का समाधान किया जाए। ताकि भविष्य में विवाद दोबारा न हो।
समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर समाधान मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने अनुपस्थित लेखपालों पर सख्त रुख अपनाते हुए बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ तत्काल शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की नसीहत दी। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली देहात सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Published on:
28 Mar 2026 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
