2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद कमरे में हुए भीषण विस्फोट में पुलिस का बड़ा खुलासा सर्किट बम बनाने की फैक्ट्री का होता संचालन बरामदगी खोल रही शातिरो की पोल

गोंडा बंद कमरे में बुधवार की शाम एक तेज धमाका के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बंद मकान में इससे पहले भी एक बार विस्फोट हो चुका था। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुआ था। पुलिस ने इस मकान में बम बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
img-20220602-wa0003.jpg

प्रकरण नवाबगंज कस्बा के पुरानी सब्जी मण्डी मुट्ठीगंज मोहल्ले से जुड़ा है। बुधवार की देर शाम यहां स्थित एक मकान में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भारी संख्या में जुट गए। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बम विस्फोट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड एसओजी व नवाबगंज पुलिस घटना की पड़ताल करने लगी। जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मकान में बम बनाने की फैक्ट्री का संचालन होता था। विगत करीब 4 वर्ष पूर्व एक बार इस मकान में भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद से ही आसपास के लोगों को इस बात की शंका सता रही थी कि मकान में अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है। आसपास के लोगों के अनुसार मकान मालिक यहां पर कभी-कभी आता है। यह मकान कब खुलता है। कब बंद होता है। इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नवाबगंज कस्बे में बीते कल देर शाम सूचना प्राप्त हुई कि एक घर में ब्लास्ट हुआ है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची घटना की छानबीन किया गया। इस मामले में पुरुषोत्तम केसरवानी उर्फ बड़का व कृष्ण नरायन केसरवानी उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया गया है। फॉरेंसिक टीम की मदद से सर्च किया गया तो इनके घर में तीन सर्किट बम एक पिस्टल 12 जिंदा कारतूस एक रिवाल्वर 32 बोर छह जिंदा कारतूस 2 किलो गांजा तथा बम बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में इन लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोग बम बना रहे थे तीन बम बनाया था जिसे सूखने के लिए रखा था इसी दौरान विस्फोट हो गया। इसमें कृष्ण नरायन केसरवानी के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा पंजीकृत है। ये शातिर किस्म के लोग हैं इनके और गैंग मेंबर को खंगाला जा रहा है। खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है। आगे भी इस पर हमारा कार्य जारी रहेगा।

Story Loader