
महिलाओं के लिए वरदान है कसूरी मेथी, जानिए क्या हैं इसके 5 बड़े फायदे
गोंडा. आपकी किचन में कितनी चीजें होती हैं ये तो आप जानते ही होंगे। गोंडा निवासी डॉ. आन्नद वर्धन ने बताया है कि आपकी किचन में कुछ ऐसी चीजें भी होती है जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि आपकी अच्छी सेहत के लिए भी होती हैं। उन्हीं चीजों में से एक है कसूरी मेथी। जिससे आपकी सेहत को बहुत अच्छी रहती है। जब आप खाना खाना बनाते है तो आपने कई बार इसका उपयोग किया होगा लेकिन आप इसकी एक बात से अंजान होंगे कि कसूरी मेथी आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी सेहत को अच्छी रखने के लिए एक आयुर्वेद औषधि है।
जानें क्या हैं कसूरी मेथी के फायदे
पेट के इंफेक्शन से बचाती है कसूरी मेथी
अगर आपको अपने पेट पेट को लेकर कोई समस्या है तो कसूरी मेथी आपके पेट से संबंधित सभी बीमारियों से बचाने का एक सबसे अच्छा कवच है। कसूरी मैथी के सेवन से आपके पेट की हर समस्या दूर हो जाती है। इसलिए इसे अपने खाने का हिस्सा अवश्य बना लें। पेट के साथ-साथ यह हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्याओं से भी आपको निजात दिलाने में मदद करती है।
ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए
आपने देखा होगा कि आज की जो महिलाएं ब्रेस्टफीड कराती हैं उनके लिए भी कसूरी मेथी बहुत ही फायदेमंद है। कसूरी मेथी में कंपाउंड अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं कसूरी मेथी का सेवन जरूर करें।
कसूरी मेथी से खून की कमी होगी दूर
आपने देखा होगा कि अक्सर महिलाओं में एनीमिया की शिकायत के मामले भी आते रहते हैं। एनीमिया की शिकायत आप अपनी डाइट में थोड़ा सा परिवर्तन करके ठीक कर सकते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए कसूरी मेथी को अपनी डाइट में शामिल जरूर कर लें। कसूरी मैथी आपके शरीर में हो रही खून की कमी दूर करने में मदद करेगी।
हार्मोनल चेंज को कंट्रोल करती है कसूरी मैथी
हार्मोनल असंतुलन से आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती रहती हैं इस समस्या को दूर करने में कसूरी मेथी ही ज्यादा मददगार साबित होगी। इसलिए आज से ही हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में कसूरी मेथी को शामिल कर उसका उपयोग करना शुरू कर दें।
शुगर से भी बचाती है कसूरी मैथी
कसूरी मेथी आपको डायबिटीज जैसी भयानक बीमारी से बचाने में भी मदद करती है। इसके लिए आपको एक छोटे चम्मच मेथी दाना को रोज सुबह एक ग्लास पानी के साथ सेवन करें। ऐसा करने से आपको शुगर की समस्या से राहत मिलेगी। कसूरी मेथी ब्लड में शुगर के स्तर को कम करता है इसलिए इसके सेवन से आपकी शुगर की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी।
Published on:
27 Jun 2018 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
