4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह ने लगाई हैट्रिक, तो कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे बने सांसद

गोंडा और कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी में बाजी मारी है। गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया और कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह ने अपना परचम लहराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kaisergang and gonda lok sabha Result 2024

गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह ने तीसरी बार अपनी जीत दर्ज कराई है। इस लोकसभा सीट से बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा और कीर्तिवर्धन सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही। वही कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने भारी मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा को पराजित किया।

गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने इस बार हैट्रिक लगाया है। कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को 46224 मतो के अंतर से पराजित किया है। इस तरह कीर्तिवर्धन सिंह को 474258 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को 428034 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां पर बसपा प्रत्याशी सौरभ मिश्रा अपनी जमानत नहीं बचा पाए। इन्हें मात्र 29429 मतों से संतोष करना पड़ा।Kaiserganj Lok Sabha Result 2024: कैसरगंज लोकसभा सीट पर करण भूषण ने सपा प्रत्याशी को148843 मतों से पराजित कियाबीजेपी ने इस बार बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। कैसरगंज लोकसभा सीट पर पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर की निगाहें थी। नामांकन शुरू होने के बाद इस सीट पर बीजेपी ने करण भूषण को प्रत्याशी बनाया। सपा भी बीजेपी के प्रत्याशी का इंतजार कर रही थी। बीजेपी का प्रत्याशी घोषित होने के दूसरे दिन सपा ने यहां से भगतराम मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया था। आज आये चुनाव परिणाम में करण भूषण सिंह ने सपा प्रत्याशी को 148843 मतों से पराजित किया है। इस तरह करण भूषण को कुल 571263 मत मिले। जबकि भगत राम मिश्रा को 422420 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं बसपा प्रत्याशी नरेंद्र पांडे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। इन्हें मात्र 44279 मतों से संतोष करना पड़ा।

Story Loader