4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM yogi से जनता दर्शन में मिली कोमल बताई आप बीती गोंडा से अयोध्या तक मचा हड़कंप

नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुई एक बेटी की फरियाद जब पुलिस ने नहीं सुनी तो वह गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पेश हुई। इसके बाद गोंडा से अयोध्या तक हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Gonda news hindi

थाना खोडारे जनपद गोंडा

एक युवती को इंडिगो कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर गोंडा और अयोध्या के दो लोगों ने मिलकर 5 लाख 15 हजार रुपए ठग लिया। उसे फर्जी नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र भी दे दिया गया। जालसाजो ने कहा कि तुम्हारी नियुक्ति हो गई है। तुम मुंबई जाकर ज्वाइन कर लो। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मुंबई पहुंच गई तो इन लोगों ने उसे मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित किया। जब उसे यह लगा कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है। तो वह लौटकर घर आई। पुलिस से शिकायत किया। लेकिन पुलिस ने भी उसकी कोई बात नहीं सुनी। सीएम योगी के जनता दर्शन में पेश होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गोंडा जिले के खोडारे थाना के गांव करनपुर की रहने वाली कोमल यादव ने बताया कि अयोध्या कोतवाली नगर के शिवशंकर कॉलोनी के रहने वाले हरीश तिवारी और गोंडा जिले के खोडारे थाना के गिन्नी नगर के रहने वाले सुनील दो लोगों ने मिलकर 5 लाख 15 हजार रुपये लिया था। पीड़िता यह पैसे अलग-अलग यूपीआईडी से 3 लाख 7 हजार 331 रुपए सुशील कुमार तिवारी के खाते में तथा अन्य पैसे इनके द्वारा बताए गए खाते में भेजा गया। जिसका डिटेल मेरे पास उपलब्ध है। कोमल ने आगे बताया कि इसके बाद उसे फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड देकर यह कहा गया कि तुम्हारा सलेक्शन हो गया है। मुंबई आ जाओ। उसका कहना है कि जब इन लोगों के विश्वास में आकर वह मुंबई गई तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहां पर जब पता चला कि यह सब फर्जी है। तो किसी तरह से घर लौट आई। पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया मामला बढ़ता देख उन लोगों ने 2 लाख 85 हजार रुपए तथा 80 हजार रुपए का चेक दिया गया। यह कहा गया कि इतना पैसा ले लो और पैसा थोड़ा-थोड़ा करके दे देंगे। जब उसने चेक को बैंक में लगाया तो पता चला कि चेक फर्जी है। इसकी जानकारी जब उन लोगों को दी गई। तो वह लोग पैसा देने में हीला हवाली कर रहे हैं। पुलिस में शिकायत होने के बाद जब पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पीड़िता CM yogi के गोरखपुर जनता दर्शन में पेश हुई। इसके बाद

Story Loader