7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल, गोंडा- बहराइच के डीएम, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

IAS Transfer: योगी सरकार ने सोमवार की देर रात गोंडा बहराइच समेत 10 जिलों के डीएम को मिलाकर कुल 23 आईएएस अफसर का तबादला कर दिया है। आइये जानते हैं किसे कहां तैनाती मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 29 Jul 2025, 8:36 AM IST

IAS Transfer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स ट्यूटर हैंडल

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात आईएएस अधिकारियों के व्यापक फेरबदल में 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में गोरखपुर, बहराइच, गोंडा समेत 10 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ भी दी गई हैं।

IAS Transfer: गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को अब प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इस संबंध में नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने आदेश जारी किया है।

गोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा अब गोरखपुर के डीएम होंगे। वहीं, प्रयागराज के रवींद्र कुमार मंदर गाजियाबाद के नए डीएम होंगे। गौतमबुद्धनगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज भेजा गया है। मेधा रूपम कासगंज से गौतमबुद्धनगर की डीएम बनाई गई हैं।

प्रणय सिंह, जो अब तक गन्ना विभाग में पदस्थ थे। कासगंज के नए जिलाधिकारी होंगे। कानपुर देहात के डीएम आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपत्ति और संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। जबकि कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी अब बहराइच की कमान संभालेंगे। वहीं अमनदीप डुली को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। पवन कुमार गंगवार मिर्जापुर के नए डीएम होंगे। प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर से गोंडा भेजा गया है।

इसके अलावा जय नाथ यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव समाज कल्याण, डॉ. सारिका मोहन को सचिव वित्त, अमृत त्रिपाठी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग और बिमल कुमार दुबे को झांसी मंडलायुक्त के साथ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।