
सपा लोहिया सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गोंडा पहुंची साइकिल यात्रा
समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा जिले में पहुंची जहां पर सपा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सपा नेताओं ने पूर्व मंत्री की पंडित सिंह की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर यात्रा की शुरूआत किया। साइकिल यात्रा का उद्देश्य बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जन जागरण करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
यूपी के गोंडा जिले में सपा लोहिया सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने साइकिल यात्रा के दौरान लोगों से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी साइकिल यात्रा अपने प्रथम चरण के 72वें दिन 101वें विधानसभा गोण्डा सदर में पहुंची है। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य जन-जन को जागरूक करना है। जिस प्रकार से मौजूदा सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियों से लोगों की आवाज को दबाने का काम किया है। उस आवाज के खिलाफ 2024 में लोगों के सहयोग से दिल्ली में समाजवादी पार्टी का परचम लहराना है।
बजाज चीनी मिल ने 10 दिन में भुगतान न किया, तो करेंगे आंदोलन
सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में खुलेआम हत्याएं हो रही है। महिला वकीलों को पीटा गया है। नौजवानों को रोजगार हेतु लोन के नाम पर आग लगाकर आत्महत्या करने पर मजबूर किया जा रहा है। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान सिर्फ गोण्डा जनपद में लगभग 100 करोड़ बकाया है। उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल यदि दस दिन में भुगतान नहीं करती है। तो आंदोलन करेंगे। बजाज शुगर मिल एवं प्रशासन का घेराव किया जाएगा। सदर विधानसभा में यात्रा का संयोजन समाजवादी पार्टी गोण्डा सदर विधानसभा अध्यक्ष शिव सम्पत सिंह सह संयोजन नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, राजेश मिश्रा जिला पंचायत, सरफराज हुसैन, संजय विद्यार्थी, जयचंद सिंह,कस्तूरी, यादव, राजेश मौर्य, मंगली यादव, विष्णु के द्वारा अनुशासनात्मक तरीके से किया गया। कार्यक्रम में लालचंद गौतम, सिद्धार्थ सिंह, संजय साहू, राजेश मिश्रा,राम सबेरे मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, एड० राम धन यादव, विनोद श्रीवास्तव, सोमनाथ तिवारी, जे पी श्रीवास्तव, आशीष, शिवम पांडे, लाल साहब सिंह, राम नारायण यादव, लल्ला यादव, मेराज अहमद, अभिषेक तिवारी चिंतक , विशाल सिंह निर्भीक, दुर्गेश शुक्ल, जावेद अख्तर मंटू, शिवा सिंह, राहुल शुक्ला लिटिल गुप्ता आदि उपस्थित रहें।
समाजवादी साइकिल यात्रा का पूरी विधानसभा में जगह जगह पर स्वागत हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी कार्यालय, गुड्डूमल चौराहे, पटेल नगर, महाराजगंज चौकी, मनकापुर बस अड्डा, गल्ला मंडी, बूढादेवर, धनौली, सोनी गुमटी, महादेवा, मलारी, शालपुर, सोनबरसा पर ब्लाक अध्यक्ष रूद्र देव वर्मा, अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष अफज़ल खान, सत्यम मिश्रा, फहीम सिद्दीकी, प्रधान बूढ़ादेवर दीपू यादव, श्री निवास वर्मा , दीना नाथ, बाबू जयसवाल, सिबलू भाई, पिन्नू वर्मा, अखिलेश दूबे, रामकुमार वर्मा, रामदेव वर्मा, राम राज मिश्रा, काली प्रसाद, भानू, विकास आदि ने साइकिल यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
Published on:
20 Oct 2023 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
