3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी तूफान से कहीं हुई मौत, तो कहीं पलटी ऑटो, हुए इतने लोग घायल

आंधी तूफान की वजह से आधे से ज्यादा दर्जन हुए घायल

2 min read
Google source verification
weather

आंधी तूफान से कहीं हुई मौत, तो कहीं पलटी ऑटो, हुए इतने लोग घायल

गोंडा. गर्मी के प्रकोप ने हर किसी की हालत पंचर कर दी है। हालांकि, आंधी और बारिश ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक जरूर दी है, लेकिन राहत देने के साथ-साथ इसने कई लोगों की जान भी ली है। एक ओर जहां सीतापुर में आंधी और बारिश आने की वजह से एक मासूम की मौत हो गयी, तो वहीं गोंडा जिले में दो लोगों की मौत हो गयी। इसी के साथ कुछ लोग घायल भी हुए। आंशिक रूप से नुकसान भी काफी हुआ।

कई जगहों पर आंधी तूफान की नहीं कोई खबर

घटना वजीरगंज थााने की है, जहां टिकरी में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर नवाबगंज में आंधी तूफान से कुछ हद तक लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा। जिले के दूसरे इलाकों में आंधी तूफान का कोई खबर नहीं है।

पेड़ गिरने से तीन घंटे तक ठप रही ट्रैफिक व्यवस्था

जिले के कटरा शिवदयालगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह आई तेज आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित हो गया। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इसी तिराहे से बस्ती जाने वाली हाईवे पर तेज आंधी तूफान से पेड़ गिर गया, जिससे तीन घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था ठप रही।

इनकी हुई मौत

जफरापुर के खुर्दाबाद मजरे में पेड़ गिरने से एक गाय की मौत हो गयी। ये गाय वहां के रहने वाले सुशील तिवारी की थी।इतना ही नहीं बल्कि 65 साल के एक वृद्ध की भी इस कारण मौत हो गयी। इसी के साथ हाईवे के किनारे बसे एक युवक का आवास भी तबाह हो गया।

आधा दर्जन लोग हुए घायल

जहां एक ओर इतने लोगों की मौत हो गयी, तो वहीं दूसरी ओर आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आंधी तूफान की वजह से कनकपुर गांव के पास एक ऑटो अनियन्त्रित हो गया, जिससे उस पर सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। कई जगहों पर ओले भी गिरे।

Story Loader