7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए नहीं मानी प्रेमिका तो पेट्रोल डालकर सिरफिरे आशिक ने चार को फूंका, खुद भी किया आत्मदाह

Gonda News: गोंडा जिले में प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया तो सिरफिरे आशिक ने परिवार के चार लोगों को जला दिया। खुद भी जान दे दी।

2 min read
Google source verification
Mental Lover Fired 4 Member of Family in Gonda after denied marriage

Mental Lover Fired 4 Member of Family in Gonda after denied marriage

यूपी में गोण्डा जिले के मोतीगंज थानाक्षेत्र के अचलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। जब शादी के लिए प्रेमिका नहीं मानी तो आशिक ने शनिवार को तड़के एकतरफा प्यार के चक्कर में प्रेमिका संग परिजनों को पेट्रोल डालकर जला दिया। फिर स्वयं आत्मदाह भी कर लिया। गोण्डा के पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अचलपुर गांव के रहने वाले रामनाथ की 18 वर्षीय बेटी नंदनी पर सिरफिरा शादी का दबाव बना रहा था। बेटी शादी के लिए नहीं मानी तो दिया।

परिवारों के इन लोगों को फूंक दिया

शादी के लिए जब नंदिनी मना कर दिया गया तो सिरफिरे आशिक विमल झगड़ने लगा। जैसे-तैसे करके समझा-बुझा कर शांत किया गया। लेकिन शनिवार के तड़के पहले सिरफिरे आशिक ने रामनाथ, नंदनी महेश और निर्मला पर पेट्रोल छिड़क कर चारों को जला दिया फिर स्वयं भी आत्मदाह कर लिया।

यह भी पढ़े - 284 मिनट, 52 लोग और तहखाना के पांच कमरों का सर्वे, हिंदू पक्ष का दावा सभी साक्ष्य हमारे पक्ष में

झुलसे चारों लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आग से झुलसे चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी उनका इलाज जारी है। सभी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जबकि विमल की मौत हो गई। मृतक विमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस छानबीन में जुटी है।

गोरखपुर में भी हुई थी ऐसी घटना

गोरखपुर में भी एक ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले हुई थी। एकतरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज को अंजाम दिया। सिरफिरे आशिक ने जिले के खोराबार के रायगंज में रात को पति-पत्नी व बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों रात में पैदल ही मटकोड़वा के कार्यक्रम में जा रहे थे। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई थी।

यह भी पढ़े - क्या है टैमटो फ्लू, जानिए इसके लक्षण, मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने पहले से ही जारी किया अलर्ट