19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 20 और 21 को सामान्य से अधिक बारिश, क्या फरवरी में तोड़ेगी रिकॉर्ड ?

Up Rains: मौसम विभाग के अनुसार नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 19 से सक्रिय होगा। 20 और 21 को सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। जनवरी में ठंड और फरवरी में क्या बारिश तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड?

2 min read
Google source verification
Up rain Meteorological Department

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

up rains: यूपी में मौसम पिछले कुछ दिनों से काफी राहत दे रहा है। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के बाद भी तापमान घटा नहीं बल्कि बढ़ा है। सुबह शाम कोहरा और ठंड दिन में चमकीली धूप ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। इस बार जनवरी माह में ठंड ने 1901 के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। अब क्या फरवरी में बारिश रिकार्ड बनाने वाली है।

up rains: यूपी में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सुबह शाम घना कोहरा और दिन में चमकीली धूप निकलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। बारिश होने के बाद भी यूपी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फरवरी माह तापमान के बढ़ाने की गति ने पिछले 6 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के लखनऊ बाराबंकी बहराइच गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती सहित 23 जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बीच सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। रविवार को हल्का कोहरा के साथ कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर के महाराजा का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रियासत की जमीन हड़पने की आरोपी की जमानत खारिज

Up weather: 20 औऱ 21 फरवरी को इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 24 न्यूनतम 10 गोरखपुर में न्यूनतम 11 अधिकतम 26 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 10 देवरिया में अधिकतम 25 न्यूनतम 11 सुल्तानपुर में अधिकतम 24 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 27 न्यूनतम 11 अंबेडकर नगर में अधिकतम 26 न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।