
उन्होंने कहा कि विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है।प्रधानाचार्या ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के बारे में बताते हुए खिलाड़ीयों को प्रोत्साहित किया और उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के बारे में जानकारी दी। कहां कि खेल से बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास होता है। ऐसे में छात्र जीवन में खेल भी बहुत आवश्यक है।
खेल दिवस के मौके पर कबड्डी, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, भाला फेंक व डिस्कस थ्रो खेल का आयोजन किया गया। कबड्डी मैच के दौरान नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज टीम ए व टीम बी का शानदार मुकाबला हुआ जिसमे टीम ए ने 39-17 के लंबे स्कोर से मैच जीत लिया। जिसके पश्चात डिस्कस थ्रों में अंकिता यादव ने प्रथम स्थान, मानसी निषाद ने दूसरा व रोशनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अंकिता यादव ने प्रथम, सुनिता यादव व मानसी ने द्वितीय एवं प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही भाला फेंक में शीला ने पहला स्थान, कंचन ने दुसरा व अनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिसके पश्चात प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता रानी ने खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता वरिष्ठ शिक्षिका तैय्यबा बानो, खेल शिक्षक किरण चौहान, खेल रैफरी पूनम कुमारी, नवाबगंज के युवा स्वयंसेवक अभिषेक तिवारी 'चिंतक', वजीरगंज के युवा स्वयंसेवक विशाल सिंह, युवा समाजसेवी आदित्य तिवारी एवं युवा नेता अमन पाण्डेय सहित कई खिलाड़ी व सैकड़ों छात्र मौजूद रहें।
Published on:
29 Aug 2022 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
