8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2023: नवरात्र के चौथे दिन ऐसे करें मां कुष्मांडा की पूजा, जाने विधि विधान, भोग में शामिल करें ये सामग्री

Navratri 2023 : चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा की भोग में कौन-कौन सी सामग्री शामिल करें। ज्योतिष के विद्वान क्या कहते हैं। आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Hcbv

Hfc

आचार्य पवन शास्त्री बताते हैं कि नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा सौरमंडर की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है। देवी कूष्मांडा की कृपा से साधक को रोगों शोक और तमाम दोष से लड़ने की शक्ति मिलती है। शनिवार यानी कल नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी।

मां कुष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहते हैं

मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। इनके हाथों में धनुष, बाण, चक्र, गदा, अमृत कलश, कमल और कमंडल सुशोभित है। संसार की रचना से पहले जब चारों ओर घना अंधेरा छाया था। तब देवी के इस रूप से ब्रह्मांड का सृजन हुआ था।

पीले वस्त्र धारण कर पूजा में इन पीली सामग्री को करें शामिल

मां कूष्मांडा की पूजा में पीले रंग के वस्त्र धारण करें। पूजा के समय देवी को पीला चंदन लगाएं। कुमकुम, मौली, अक्षत चढ़ाएं। अब एक पान के पत्ते में थोड़ा सा केसर लें और ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र बोलते हुए देवी को अर्पित करें। अब ॐ कूष्माण्डायै नम: मंत्र का एक माला जाप करें। दुर्गा सप्तशती या फिर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।मां कूष्मांडा को पीला रंग अति प्रिय है। इस दिन देवी को पूजा में पीले रंग के वस्त्र, पीली चूड़ी, पीली मिठाई अर्पित करें। पीला फूल भी चढ़ाये। पीली मिठाई का भोग लगाएं।

इन मंत्रों का करें जाप

कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम: ॐ कूष्माण्डायै नम:

वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

यह भी पढ़ें; Gonda News : रेलवे में यात्रा कर रहे तो जान ले नियम, वरना मुश्किल में पड़ सकते, 109 यात्रियों के पर दर्ज हुई रिपोर्ट