ODOP Yojana: गोंडा जिले में एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत दक्षता, कौशल विकास, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत जिले में चिन्हित ओडीओपी उत्पाद खाद्य प्रसंस्करण दाल मक्का के लिए 400 लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों उद्यमियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराया जाएगा।