2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमप्रकाश हत्याकांड: हत्या का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानिए बीजेपी से नाता

गोंडा जिले के परसपुर में दिनदहाड़े हुई सपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब तक तीन आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अन्य की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
Gonda news hindi

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार इनामी बदमाश

यूपी के गोंडा जिले में चुनावी रंजिस को लेकर सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की दिनदहाड़े घर में घुसकर धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। घटना के मास्टरमाइंड उदयभान और दूसरा बदमाश रोहित को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक तीन लोगों को जेल भेज चुकी है। दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना का मुख्य आरोपी उदय भान उर्फ लल्लन सिंह बीजेपी के समर्थन पर परसपुर राजा टोला से सभासद है।

गोंडा जिले के परसपुर थाना के कस्बा राजा टोला में बहुचर्चित सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की भाजपा सभासद उदय भान उर्फ लल्लन सिंह ने अपने तीन बेटे और एक अन्य के साथ मिलकर चार दिन पूर्व दिनदहाड़े बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की बेटियों और पत्नी की चीख पुकार सुनकर हर कोई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन कोसता नजरा आ रहा था। लेकिन घटना के करीब 72 घंटे बाद पुलिस का एक्शन दिखाना शुरू हो गया है। अब तक तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।एसपी बोले- जल्द न्यायालय को चार्जशीट भेज कर सजा दिलाई जाएगीपुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व परसपुर थाना क्षेत्र के कस्बा परसपुर में ओमप्रकाश सिंह नाम के व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने चंदन सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य अभियुक्तों की तलाश में कई टीमें लगाई गई थी। जिसमें कल देर रात एक हत्या आरोपी रोहित सिंह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसमें जो मुख्य आरोपी लल्लन सिंह उर्फ उदयभान सिंह के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एक सूचना पर जब पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने का प्रयास किया गया। तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक बाइक अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इसमें जल्द से जल्द चार्ज शीट भेज कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पीड़ित परिवार की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

Story Loader