18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमप्रकाश राजभर बोले- छांगुर देश के लिए कैंसर इसका पता चौथे स्टेज में चला, सपा बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे

गोंडा पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बलरामपुर के छांगुर बाबा को देश का कैंसर बताया। वहीं राहुल गांधी अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर राज ठाकरे को नसीहत दी।

3 min read
Google source verification
मंत्री ओमप्रकाश राजभर

मंत्री ओमप्रकाश राजभर फोटो सोर्स पत्रिका

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने एकदिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर कहा कि राज ठाकरे को संविधान की जानकारी नहीं है। उन्हें संविधान पढ़ना चाहिए। राहुल गांधी अखिलेश यादव और मायावती के मुस्लिम प्रेम को लेकर बड़ा बयान दिया।

गोंडा पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसकी मैं निंदा करता हूं। देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है। पूरे देश में हिंदी बोली जाती है। ऐसे लोग जो संविधान को नहीं जानते हैं। इसलिए समाज में विद्रोह फैलाने का काम कर रहे हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद ये लोग इस तरह का कृति करना चाह रहे हैं। राज ठाकरे को नसीहत देते हुए कहा कि हम उनसे कहेंगे कि पहले आप संविधान पढ़ कर जान लीजिए। उसके बाद कोई काम करिए।

छांगुर बाबा देश के लिए कैंसर, चौथे चरण में इसका पता चला

बलरामपुर में छांगुर बाबा के प्रकरण पर कहा कि जो जैसा कर रहा है। उसे वैसा फल मिल रहा है। सरकार ने उन्हें बता दिया कि जो तुम चाह रहे थे। तुम्हारी मनसा पूरी नहीं होगी। जब उनसे कहा गया कि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि वह इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहता था। इस पर उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि वह यहां पर कब और किसकी सरकार में बसा। यह कारोबार उसने किसकी सरकार में फैलाया। जब सरकार को जानकारी हुई। तब कार्रवाई करना शुरू किया। जब उनसे कहा गया कि 8 साल हो गया सरकार को इस बात की भनक नहीं लगी। इस पर मंत्री ने छांगुर को देश का कैंसर बताया। कहां कि कैंसर का पता चौथे स्टेज में चलता है। तब सर्वनाश होता है।

अखिलेश ने हाई कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं कराया

स्कूलों के मर्जर के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि पाठशाला बंद करके मधुशाला खोल रहे हैं। यही बीजेपी का अमृत काल है। इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हम अखिलेश को क्या कहें। जब 3 सितंबर 2013 को हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ेंगे। उन्होंने इसका पालन क्यों नहीं कराया।

बिहार में मतदाता सूची का परीक्षण संविधान के नियमों के तहत हो रहा

बिहार में मतदाता सूची के परीक्षण पर राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट जाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएं। उन्हें रोक कौन रहा है। संविधान में नियम है। कि वोटर लिस्ट में जो लोग मृतक हो चुके हैं। उनका नाम हटाया जाए। तथा 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम जोड़ा जाए। विपक्ष को बुरा लग रहा है। यह काम सरकार करवा रही है। कहां कि यह काम सरकार नहीं बल्कि संविधान के नियमों के तहत हो रहा है।

राहुल गांधी कांग्रेस सरकार की नाकामी को खुद बयां कर रहे

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश में जाते हैं। तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। घूम घूम कर चिल्ला रहे हैं। पिछड़े अल्पसंख्यक और दलितों को उनका अधिकार नहीं मिला। 60 साल तक तो देश में कांग्रेस की सरकार थी। आप अपनी नाकामी खुद बता रहे हैं। कि हमने कुछ नहीं किया। आज जिस मुस्लिम को सपा बसपा और कांग्रेस अपना वोटर बता रही है। देश की नौकरियों में 38% आरक्षण था। इन लोगों ने इतना विकास किया कि आज एक भी परसेंट मुस्लिम नौकरी में नहीं है।

मुसलमानों का 20 प्रतिशत वोट लेंगे, और साइकिल पर पीछे बैठाएंगे

उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी से कहना चाहते हैं कि आज घोषणा करो कि जब हमारी सरकार बनेगी। तब मुस्लिम का बेटा मुख्यमंत्री होगा। कहां कि 27 में चुनाव है। हम कांग्रेस और बसपा से भी यही कहेंगे की घोषणा करो है। तुम्हारी औकात हो तो? इन लोगों का काम है कि 20% वोट लो और साइकिल पर पीछे करियर पर बैठाओ। पीछे बैठते- बैठते अब मुसलमानो में दर्द होने लगा है।