16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएलओ विपिन यादव की मौत के बाद राजनीतिक घमासान, राहुल गांधी–अखिलेश यादव ने BJP और EC पर गंभीर आरोप लगाए

बीएलओ विपिन यादव की मौत के बाद मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग पर कर्मचारियों पर दबाव व ओबीसी वोटरों के नाम हटाने के आरोप लगाया हैं। आइये जानते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने क्या कहा?

2 min read
Google source verification
Gonda

मृतक की फाइल फोटो सोर्स परिजन

गोंडा में बीएलओ विपिन यादव की मौत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह तक कई बड़े नेताओं ने बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का दावा है कि वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ कराने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे यह दर्दनाक घटना हुई।

गोंडा के बीएलओ विपिन यादव की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस के राहुल गांधी ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि विपिन यादव पर ओबीसी वर्ग के वोटरों के नाम हटाने का दबाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के इशारे पर पिछड़े, दलित और गरीब तबके के वोट हटाकर मनचाही वोटर सूची तैयार की जा रही है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- जिम्मेदार अफसर के दबाव में हुई मौत

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि जिम्मेदार अफसरों के दबाव में हुई मजबूर मौत है। उन्होंने कहा कि विपिन यादव ने मरने से पहले साफ बताया था कि एसडीएम, बीडीओ और लेखपाल की लगातार धमकियों से तंग आकर उन्होंने जहर खाया। राय ने मांग की कि जिन अधिकारियों का नाम मृतक ने लिया है, उन पर हत्या का केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार में बीएलओ लगातार दबाव और डर के माहौल में काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के आधिकारिक ‘एक्स’ बीजेपी के हिसाब से मतदाता सूची बनाने का आरोप

कांग्रेस के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से भी दावा किया गया कि विपिन यादव के परिवार ने अधिकारियों पर ओबीसी वोटरों के नाम काटने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक, ऐसा न करने पर नौकरी से हटाने और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। पार्टी का कहना है कि अंदर ही अंदर यह निर्देश दिए जा रहे हैं कि विपक्ष समर्थक, पिछड़े और दलित मतदाताओं के नाम हटाकर बीजेपी के हिसाब से मतदाता सूची बनाई जाए।

बीजेपी बड़े पैमाने पर बीजेपी वोट हटाने की कार्रवाई कर रही : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कहा कि कर्मचारियों पर गलत तरीके से काम कराने का दबाव डाला जा रहा है। और इसी के चलते लगातार लोग जान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बड़े पैमाने पर वोट हटाने की कार्रवाई कर रही है।

यूपी में वोट चोरी की तैयारी: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी वोट चोरी की तैयारी की जा रही है। उनके मुताबिक, जब कर्मचारी गलत काम करने से मना करते हैं तो उन पर धमकी और दबाव डाला जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।