
October 2024 Public Holiday: अक्टूबर का महीना अपने साथ कई तरह के त्यौहारों और छुट्टियां लेकर आ रहा है। गांधी जयंती से अक्टूबर में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हुआ है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में लगातार 3 दिन की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में आप कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो आप 11 से 13 तक के बीच प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन वजहों से छुट्टी रहने वाली है।
11 अक्टूबर को पूरे देश में अष्टमी (Ashtami) और नवमी (Navami) मनाया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर यानी शनिवार को दुर्गा पूजा (Durga Puja) और दशहरा (Dussehra) के मौके पर देश भर में सार्वजनिक छुट्टी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।
13 अक्टूबर को रविवार पड़ रहा है। साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से प्रदेश समेत देशभर में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने के अंत में फिर बंपर छुट्टियां पड़ने वाली हैं। दरअसल, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है(Diwali 2024 Date)। ऐसे में हर जगह दीपावली के लिए दो दिन की छुट्टी दी जाती है। इस दिन हिंदू पंचांग के मुताबिक, भगवान राम वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटते हैं।
Updated on:
13 Oct 2024 10:56 am
Published on:
05 Oct 2024 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
