19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 साल पहले राम मंदिर को लेकर खाई थी कसम, अब 1700 KM की दूरी तय करके रामलला का करेंगे दर्शन

राम मंदिर निर्माण के बाद दर्शन करने के लिए 26 साल पहले कसम खाई थी। अब 1700 किलोमीटर की दूरी तय कर गोंडा होते हुए अयोध्या राम लला का दर्शन करने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
img-20230330-wa0005.jpg

गोंडा रेलवे स्टेशन के बाहर श्री राम सेवा दल के कार्यकर्ता पैदल जाते

मुंबई के श्री राम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 26 साल पहले राम मंदिर निर्माण होने पर कार्यकर्ताओं के साथ रामलला का दर्शन करने का संकल्प लिया था। अब अपने कार्यकर्ताओं के संग गोंडा होते हुए अयोध्या रामलला का दर्शन करने जा रहे हैं।

मुंबई से श्रीराम सेवादल के करीब ढाई सौ की संख्या में कार्यकर्ता ट्रेन से यात्रा कर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्टेशन पर उतरते ही पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। रेलवे स्टेशन पर उतर कर बस स्टॉप तक पैदल चलकर कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जोरदार नारे लगाए। श्रीराम सेवादल के कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए पैदल चल रहे थे। सभी श्रीराम सेवादल के कार्यकर्ता संगठन के नाम का एक जैसा टीशर्ट पहने हुए थे। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की हाथों में धनुष बाण लिए फोटो भी बनी थी।

श्री राम सेवा दल के अध्यक्ष बोले- 26 साल पहले लिया था संकल्प

श्री राम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि मुंबई में श्रीराम सेवादल के नाम से संगठन चल रहा है। जिसमें हम प्रतिवर्ष राम नवमी के अवसर पर जुलूस निकालते हैं। इस जुलूस में 3000 की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेते हैं। हमने 26 साल पहले संकल्प लिया था। जब अयोध्या में भगवान श्री राम का राम मंदिर बनने लगेगा। हम अपने कार्यकर्ता के साथ रामलला का दर्शन करने जाएंगे। 28 मार्च को सुबह हम लोगों ने मुंबई से प्रस्थान किया है। इस टाइम गोंडा पहुंचे हैं। अब गोंडा से सीधे अयोध्या कनक भवन में रुकेंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से आई नेपियर घास का मॉडल बना बहराइच, जानिए इसकी विशेषता