12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षामित्र की एक करोड़ 80 लाख की लगी लॉटरी, झूम उठा परिवार, फिर जो हुआ उसकी कल्पना नहीं कर सकते

यूपी के बलरामपुर जिले में एक शिक्षामित्र की एक करोड़ 80 लाख की लॉटरी निकालने के बाद पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। शिक्षामित्र और उसके परिवार में खुशियों के बड़े-बड़े सपने बुन डाले। अब पड़ोसी से लेकर गांव वाले तक हैरान है।  

2 min read
Google source verification
img-20230927-wa0007.jpg

फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महारानी श्रीमती माहिरा शेख के फोटो को लाइक और शेयर करने पर एक करोड़ 80 लाख रुपए की लॉटरी लग गई। इसके बाद पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। फिर जो हुआ उसकी आप कल्पना नहीं कर सकते है।

यूपी के बलरामपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर महारानी श्रीमती माहिरा शेख का फोटो शेयर और लाइक किया। इस फोटो को शेयर और लाइक करने पर एक करोड़ 80 लाख रुपए की लॉटरी लग गई। पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। शिक्षामित्र और उसके परिवार बड़े-बड़े सपने देखने लगे। लॉटरी के पैसे को बैंक खाता में लेने के लिए भारी भरकम टैक्स जमा करने के लिए व्हाट्सएप के जरिए एक पत्र आया। जिसमें 35 लाख रुपए टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। शिक्षामित्र ने फोन पर बताया कि टैक्स देने के लिए इतना बड़ा रकम अपने पास नहीं था। लेकिन अपने हित मित्रों और रिश्तेदारों से उधारी लेकर इकट्ठा किया। उसने बताया कि महारानी श्रीमती महिरा शेख का पोस्ट सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर वायरल होते हुए मिला था। जिसको उन्होंने लाइक और शेयर किया था। इसके बाद उनको लकी ड्रा निकलने के बाबत व्हाट्सएप पर बतौर टैक्स राशि जमा करने के लिए पत्र आया। यही टैक्स राशि जमा करने के बाद वह बर्बाद हो गया।

शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा

बलरामपुर जनपद के श्रीदतगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी पीड़ित शिक्षामित्र ने अब्दुर्रहमान मॉडर्न थाना श्री दत्तगंज पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि मेरे मोबाइल पर महारानी श्रीमती महिरा शेख को लाइक और शेयर करने पर एक लाटरी नंबर 231 आया। उसके बाद दुबई से फोन आया कि आपका एक करोड अस्सी लाख रुपये का लाटरी लगा है । फोन पर बताया कि आप लाटरी का पैंतीस लाख रुपया टैक्स पहले जमा कर दीजिए। तब आपको लाटरी का पूरा पैसा आप के खाते में भेज दिया जाएगा।आरोप है कि मेरे साथ फर्जी तरीके से धोखा धड़ी करके अज्ञात व्यक्तियों ने विभिन्न खाता में मुझसे पैंतीस लाख रुपया जमा करा लिया। रकम जमा कराए गए खातों का उल्लेख करते हुए पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिक्षामित्र की तहरीर पर श्री दत्त गंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत 66 डी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग