
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई मोड़ के पास इनोवा गाड़ी पेड़ से टकरा गई। भीषण सड़क हादसा में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लुधियाना पंजाब से अंतिम संस्कार में शामिल होने इनोवा कार से आ रहे लोगों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। वही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल यूपी के श्रावस्ती जिले में में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित इनोवा कार पेड़ से टकरा गई है। जिसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने सभी घायलों को बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग
अभी जो प्रारंभिक जानकारी मिली उसके अनुसार इनोवा गाड़ी में 14 लोग सवार थे। ये सभी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पंजाब से श्रावस्ती के कर्मोहना गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में इनकी कार इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
ये लोग हुए घायल
श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के सोनराई मोड़ पर इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ में इनोवा के टकराने से कार सवार शैलेंद्र कुमार (30), मुकेश कुमार (28), अमित गुप्ता उर्फ वीरू (8), पुत्तीलाल उर्फ अर्जुन(25), रामा देवी (42) हरीश कुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश कुमार (42), ननके (35), नीतू (28), बबलू (34,), सुन्दरा (30), रोहित (8), नीलम और लाडो समेत आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती प्राची सिंह ने बताया आज सुबह 6 बजे इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनरई मोड़ पर एक इनोवा गाड़ी पेड़ से टकरा गई है। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो गाड़ी में 14 लोग सवार थे। जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला यह सभी लोग लुधियाना से आ रहे थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर 6 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हैं। सभी को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
15 Apr 2023 11:49 am

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
