1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा : युवक ने मुलायम सिंह यादव को किडनी दान करने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा पत्र कहां मेरी प्रार्थना स्वीकार करें

गोंडा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सपा नेता मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ पिछले काफी दिनों से खराब चल रहा है। लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वही मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने किडनी दान देने की पेशकश किया है।

2 min read
Google source verification
img-20221009-wa0000.jpg

समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेंदांता में इलाज चल रहा है। और लगातार कई पार्टियों के वरिष्ठ नेता उनके इलाज का हाल-चाल जानने के लिए मेंदांता पहुंच रहे हैं। आम जनमानस भी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। तो वही गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव उर्फ पिंटू ने मुलायम सिंह यादव को अपनी किडनी दान करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सादर अनुरोध करता हूं कि मैं अपनी किडनी नेता जी को डोनेट करना चाहता हूं। हमें इजाजत देने की कृपा करें। मैं अपनी किडनी नेता जी को देखकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस करूंगा। मेरी प्रार्थना को स्वीकार करने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि नेताजी एक ऐसे बेदाग छवि के नेता हैं। जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। तमाम विषम परिस्थितियों में भी वह जनता को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़े रहे। अब देखने वाली बात होती है। कि इनके पत्र के आधार पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके प्रार्थना पत्र को स्वीकारते हैं या नहीं। लेकिन जिस तरीके से मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब होने के बाद कई जगहों से उनके स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन के कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं। वहीं गोंडा के सक्रिय कार्यकर्ता दिनेश यादव ने अपनी किडनी दान करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। दरअसल दिनेश यादव समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हैं।

Story Loader