8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train News: ट्रेन के डिब्बे में मिला लावारिस बैग मचा हड़कंप, आरपीएफ ने खोला तो फटी रह गई आंखें

Train news: गोंडा जिले में ट्रेन संख्या 15081 के पहुंचने पर आरपीएफ ट्रेन की बोगियों में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने बताया कि यह बैग लावारिस में रखा है। इसके बाद सक्रिय हुई आरपीएफ ने बैग खोला तो उसके होश उड़ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 7 Jul 2025, 7:27 PM IST

Train News

बरामद रुपये के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स रेल जनसंपर्क विभाग

Train News: गोंडा जिले में ट्रेन चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने एक कोच में पड़े लावारिस बैग से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जब यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की गई। तो किसी ने उसे अपना नहीं बताया। फिलहाल, बरामद रकम को आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखा गया है। आरपीएफ गोंडा पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि रविवार शाम ट्रेन संख्या 15081 में एडीएम पोस्ट गोरखपुर से हेड कांस्टेबल हृदय लाल मांझी, कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप चौरसिया और कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी की एस्कॉर्ट ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान कोच संख्या 193400/C NE में एक काले रंग का लावारिस पिट्ठू बैग मिला।

ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर चेकिंग के दौरान लावारिस बैंक में मिले 20 लाख

ट्रेन जब गोंडा स्टेशन पहुंची तो प्लेटफार्म संख्या 4 पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय, आईपीएफ/सीआईबी उदय राज, प्लेटफॉर्म इंस्पेक्टर केएल यादव और डिप्टी एसएस लाला भैया की मौजूदगी में बैग को खोलकर जांच की गई। उसमें बैगनी रंग की चादर में बंधे कुल 20 लाख रुपये मिले।
कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से जब बैग के मालिक के बारे में पूछा गया। तो सभी ने अनभिज्ञता जताई। यात्रियों ने बताया कि बैग ट्रेन में पहले से रखा हुआ था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय और अन्य अधिकारियों ने ड्यूटी कर रहे जवानों की ईमानदारी की प्रशंसा की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद रुपये आरपीएफ की सुरक्षा में रखे गए हैं।