11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में दो डीजे की टक्कर, विसर्जन जुलूस में भिड़े संचालक पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस

गोण्डा में विसर्जन जुलूस के दौरान दो डीजे संचालकों में विवाद हो गया। तेज आवाज और वाइब्रेशन से लोग परेशान हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर ध्वनि प्रदूषण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda

सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

गोण्डा के मनकापुर कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो डीजे संचालकों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर अपने-अपने डीजे तेज आवाज़ में बजाए और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज तक पहुँच गया।

गोंडा जिले की मनकापुर कस्बे में बीते 31 अगस्त को विसर्जन जुलूस के दौरान अमित कुमार अग्रवाल (बालाजी डीजे) निवासी राजेन्द्र नगर और अंशुमान कौशल निवासी आजाद नगर अपने-अपने वाहन पर डीजे बजा रहे थे। मानक से अधिक ध्वनि के कारण आसपास के लोग परेशान हो उठे। तेज वाइब्रेशन से बच्चों, बुजुर्गों और दिल व सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। इस बीच, किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने मामला सही पाया। हालांकि वीडियो वायरल होने की बात पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है।

चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज

मनकापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पिन्टु कुमार यादव की तहरीर पर दोनों डीजे संचालकों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।