20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain: यूपी के इन जिलों में कल आंधी- तूफान के साथ बारिश के आसार,IMD latest update

UP Rain: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने कल आंधी- तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

2 min read
Google source verification
UP Rain

बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rain: मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फरवरी माह में बढ़ते तापमान के बीच बारिश होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को आगरा समेत आसपास के जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी को पूरब से लेकर पश्चिम तक आंधी- तूफान के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

UP Rain: फरवरी माह में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

20 phrvri aaj ka mausam कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कल से दिखने लगेगा। आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर बेस्ट यूपी में पड़ने की संभावना है। इस दौरान सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बिजनौर में बारिश का पूर्वानुमान है।

पूर्वी यूपी के अवध क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, बस्ती, लखीमपुर खीरी सहित आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के संभावना जताई है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में तापमान की बात करें तो बुधवार को वाराणसी उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 रहा। इस तरह आगरा में 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस और 14.6 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 26.5 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस, आजमगढ़ में 28.5 डिग्री सेल्सियस और 12.8 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 28.8 डिग्री सेल्सियस और 10.2 डिग्री सेल्सियस, इस तरह देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।