
भारी बारिश की सांकेतिक फोटो जेनरेट Ai
UP Rains: यूपी में बीते तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यूपी के 15 जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज तथा 31 अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तीन दिनों तक नॉनस्टॉप बारिश हो सकती है। तराई क्षेत्र के जिलों में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी और नाले भी उफान पर हैं। यहां पर बारिश अब राहत नहीं आफत बन चुकी है।
UP Rains: उत्तर प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के 15 जिलों में आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि 31 जिलों में यलो अलर्ट के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के 64 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अब भी तराई क्षेत्र की ओर बनी हुई है। जिससे इन इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। रविवार को पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। जिससे कुछ जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई। लखीमपुर खीरी और भदोही में 120 मिमी, चित्रकूट और प्रतापगढ़ में 110 मिमी, अलीगढ़ में 100 मिमी, जबकि वाराणसी, बलिया, प्रयागराज और मिर्जापुर में 90 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गोंडा, बहराइच, सीतापुर और बाराबंकी में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।
संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन।
Updated on:
04 Aug 2025 07:39 am
Published on:
04 Aug 2025 07:38 am

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
