6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: यूपी के इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश, 23 जिलों में घना कोहरा IMD latest update

UP Rains: अगले 24 घंटे में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश तो 23 जिलों में घना कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में दिन में भी कोहरा छाया रहा। दिन में रात जैसी ठंड के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

2 min read
Google source verification
UP Rains

बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया

UP Rains: यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा के बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के जिलों में आज आंधी- तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को पूरे दिन पूर्वी यूपी के गोंडा, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन ठिठुरन बरकरार रही।

UP Rains: यूपी में अभी ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण ठंड में अभी और इजाफा होने की संभावना है। पछुआ हवाएं शांत पड़ गई हैं। मंद गति से पुरवइया हवा चलने के कारण मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 23 जिलों में घना कोहरा लगातार चार दिनों तक पड़ने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तराई क्षेत्र के जिलों में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। बलरामपुर और श्रावस्ती जिले के कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी मंगलवार को शून्य हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर 50 मीटर से लेकर 200 मीटर तक रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के मेरठ, नोएडा, सहारनपुर सहित यूपी के 19 जिलों में तूफानी बारिश के लिए आज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो मंगलवार को अयोध्या उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़ में 25.2 और न्यूनतम 9.6 बहराइच 22.4 और 10.2 तापमान रहा।

Up Aaj ka mausam इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, मुरादाबाद.
बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोज़ाबाद, नोएडा शहर

इन जिलों में घना कोहरा ऑरेंज अलर्ट

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में घना कोहरा रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।