
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से
UP Rains: फरवरी माह में दिन में मार्च- अप्रैल जैसी कड़ाके की धूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तूफानी बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से यूपी के 24 जिलों में बुधवार को यानी कल बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
UP Rains: यूपी में मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पश्चिमी जिलों में देखने को मिला है। आईएमडी के अनुसार अलीगढ़, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से हवा का रुख बदल कर दक्षिणी से उतरी हो जाएगी। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की गति से ठंडी पछुआ हवा के असर से तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नोज, सहारनपुर, शामली, मुज़्जफरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगंज, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।
Updated on:
04 Feb 2025 09:50 pm
Published on:
04 Feb 2025 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
