3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, इन जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश आंधी- तूफान IMD Alert

UP Rains: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। अगले 48 घंटे में मानसून से पहले यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। IMD ने मानसून यूपी में पहुंचने की संभावित तारीख बता दी है। इसके बाद मानसून की बरसात शुरू होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
Up aja ka mausam

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Rains: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया है। मानसून आने से पहले एक बार बारिश होने से भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

UP Rains: यूपी में इस साल गर्मी ने पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। फिलहाल अभी 2 दिन यानी 17 और 18 जून को कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों प्रचंड गर्मी और हीट बेब के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के अधिक हिस्सों में तापमान 44 डिग्री से 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म शहर रहा है। यहां तापमान 47.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। लेकिन सोमवार की सुबह मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी यूपी में अगले 48 घंटे यानी 19,20 और 21 जून को बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। तेज पुरवा हवाओं के चलने के बाद मानसून के बादल उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। पूर्वी यूपी के जिलों में 20 से 25 जून के बीच मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में 19, 20, 21, जून को बारिश आंधी तूफान आने का IMD alert

बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडावाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले शामिल है।