
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
UP Rains: नवरात्र पर्व की समाप्ति के साथ मानसून की विदाई हो चुकी है। दशहरा यानी आज के बाद मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। IMD ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे उत्तर प्रदेश को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। इसका सीधा मतलब है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
UP Rains: उत्तर प्रदेश के मौसम में दशहरा के बाद बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनिवार को सुबह की शुरुआत ठंड से शुरू हुई है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अगले तीन दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। दशहरा के बाद मौसम के एक बार फिर यू टर्न लेने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम हल्का कोहरा दिखने लगा है। सुबह शाम अगले सप्ताह से ठंड का एहसास होने लगेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को यूपी का प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बहराइच में 34 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज में 34.2 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 34 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
12 Oct 2024 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
