17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: दिसंबर में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड, बदलेगा मौसम, तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: यूपी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को पूरे दिन तेज पछुआ हवाएं चलती रही। जाड़े के इस सीजन में दिसंबर माह में 52 वर्षों का रिकॉर्ड इस बार टूट गया है। IMD ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
UP Weather

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Weather: यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जाड़े के मौसम में एकाएक तापमान बढ़ने से 4 दिसंबर को पिछले 52 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को चमकीली धूप निकली। इस दौरान करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चलती रही। 4 दिसंबर को यूपी में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 52 सालों में 4 दिसंबर को इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड नहीं किया गया। इससे अधिक तापमान 28 साल पहले एक दिसंबर 1986 में 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि गुरुवार को यूपी का बनारस सबसे गर्म जिला रहा यहां पर दिन का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

UP Weather: यूपी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। गुरुवार को दिन में चमकीली धूप के साथ करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रही। हवाओं के चलने के कारण धूप अपना कोई खास असर नहीं डाल पाई। शाम ढलते ही ठंड का एहसास होने लगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या में सबसे कम 9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं प्रदेश में 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के बाद ही कहीं-कहीं कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 6 और 7 दिसंबर को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध और छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। 7 और 8 दिसंबर को मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। 9 और 10 दिसंबर को सुबह और शाम तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरा का व्यापक असर हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:Gonda news: गोंडा शहर की व्यवस्था देखने निकले कमिश्नर और डीआईजी पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गोंडा में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस तथा 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, बहराइच में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रावस्ती में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग