14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी के इन 15 जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण कोहरे का अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड IMD latest update

UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक आईएमडी ने खास तौर से यूपी के इन जिलों में भीषण कोहरा पड़ने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। इस दौरान कुछ स्थानों पर जबरदस्त कोहरा पड़ने के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Weather: मौसम विभाग ने यूपी के 15 जिलों में भीषण कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तराई क्षेत्र के जिलों में इसका व्यापक असर दिखेगा। कुछ स्थानों पर 200 मीटर से लेकर 50 मीटर तक विजिबिलिटी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में ठंड का व्यापक असर देखने को मिलेगा।मौसम विभाग ने कोहरा के दौरान लोगों को वाहन चलाते समय सावधान रहने की सलाह दी है। तराई क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य हो सकती है।

UP Weather: प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के तराई बेल्ट में कई जगह पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान कोहरे के करण विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक रहेगी। मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। तराई क्षेत्र के हिस्से भीषण कोहरा की चपेट में रहेंगे। इनमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बस्ती शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत का नाम शामिल है।तापमान की बात करें तो यूपी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.1 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में 21.4 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 32.4 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।