19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी के इन 18 जिलों में दौड़ी कोल्ड वेव एक्सप्रेस, अगले 48 घंटे में दिखाएगी रौद्र रूप, IMD latest update

UP weather: पहाड़ों से चलकर बर्फीली हवाएं अब दिल्ली के रास्ते से पूर्वी यूपी में प्रवेश कर चुकी है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में यूपी के इन 18 जिलों में कोल्ड वेव के साथ भीषण कोहरा गिरने का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
UP weather

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP weather: पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी शुरू होने के बाद यूपी में भी इसका असर दिखने लगा है। पहाड़ों से चलकर बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को गर्म कपड़े उतरने नहीं पड़े। अयोध्या में बुधवार को न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। यहां पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश का यह सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी के जिलों में बर्फीली हवाओं के साथ जबरदस्त कोहरा गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

UP weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान बुधवार को 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड अब अपना विकराल रूप दिखाएंगी। IMD ने गोंडा बहराइच बलरामपुर अयोध्या श्रावस्ती सहित पूर्वी यूपी के 18 जिलों में कोल्ड वेव के साथ जबरदस्त कोहरा अगले तीन दिनों तक पड़ने का अनुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। 15 दिसंबर के बाद तापमान में काफी गिरावट होने की संभावना है। बुधवार को तेज हवाओं के चलते हवा की सेहत में काफी सुधार हुआ है। कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के पड़ोसी जिले नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण कम हुआ है।

इन जिलों में कोल्ड वेव और कोहरा के लिए अलर्ट जारी

गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मुज्जफरनगर, सहारनपुर,गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर ,बस्ती, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अयोध्या, सहित आसपास के इलाकों में कोल्ड वेव के साथ जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

तापमान की बात करें तो बुधवार को अयोध्या प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सर्वाधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह बहराइच में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं उरई में 25.6 डिग्री और वाराणसी में अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।