19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

up weather: यूपी में घने कोहरे को लेकर IMD ने 48 घंटे का जारी किया yellow अलर्ट, शीतलहर से बढ़ेगी गलन, जाने अपने जिले के मौसम का हाल

up weather: मौसम विभाग IMD ने घने कोहरे को लेकर 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

2 min read
Google source verification
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

Up weather: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में घने कोहरे को लेकर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान अधिक कोहरा रहने के कारण दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में सावधान रहने की सलाह दी गई है। पछुआ हवाओं के हिमालय की पहाड़ियों से टकराने के कारण गलन बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में और भी तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ी है। रात में विकिरणीय शीतलन के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में ठंडे रेगिस्तानी और हिमालयीय हवाओं की गति बढ़ने से तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक जबरदस्त कोहरा गिरने के लिए चेतावनी जारी किया है। इस दौरान दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों में ठंडे रेगिस्तानी और हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से दिन के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 दिसंबर के बीच प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में जबरदस्त कोहरा गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Up weather today update: इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री गुरुवार को रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में भीषण कोहरा के साथ तापमान में अगले 48 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।