
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
up weather यूपी में लगातार टेंपरेचर गिर रहा है। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे से सुबह की शुरुआत होती है। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित कुछ जिलों में बीते रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। 7 दिसंबर यानी आज भी बारिश होने की संभावना है। दिन में पछुआ हवा चलने के कारण ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बरेली में 8.4℃ तो वहीं नजीबाबाद में 9.5 डिग्री सेल्सियस के करीब मिनिमम टेंप्रचर दर्ज किया गया।
up weather today: मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 7 दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। दिसंबर महीने में 8, 9 और 10 तारीख को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 11 और 12 दिसंबर को भी प्रदेश के दोनों भाग में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। यूपी में बारिश होने के बाद गेहूं की बुवाई काफी प्रभावित हुई है। वही दलहनी और तिलहनी फसलों को फायदा हुआ है। जिन किसानों ने धान काटने के बाद खेतों में नमी लाने के लिए खेतों की सिंचाई कर दिया था। उनकी गेहूं बुवाई प्रभावित हो गई है।
यूपी के कुछ जिलों के तापमान इस प्रकार
बरेली में न्यूनतम तापमान 8.4 सबसे कम नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस मेरठ में न्यूनतम तापमान 10.2 मुजफ्फरनगर में न्यूनतम 10.6 औरैया में न्यूनतम तापमान- 11.8 मुरादाबाद में न्यूनतम 12.5 सेल्सियस शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान- 12.5 अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान- 11.8 अयोध्या में न्यूनतम तापमान- 13.5 कानपुर शहर में न्यूनतम तापमान- 12.8, गोंडा में आज अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा वहीं कल पर के 1 डिग्री घटना की संभावना है कल 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। बहराइच में 28 और न्यूनतम 19 बलरामपुर में और श्रावस्ती में 28 डिग्री और 15 से 17 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहा
Published on:
07 Dec 2023 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
