गोंडा

UP weather : मानसून का चक्का जाम बारिश नहीं, 72 घंटे बाद इन जिलों में भीषण आंधी तूफान वज्रपात, IMD अलर्ट

UP weather forecast : यूपी में मानसून की गाड़ी पर ब्रेक लग गया है। तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। आज के मौसम की बात करें तो पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिले में दिन भर आसमान से चिल्लाती धूप निकलने से लोग एक बार फिर से गर्मी से व्याकुल दिखे। IMD ने इन जिलों में 72 घंटे बाद भीषण आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी किया है।

3 min read
Aug 31, 2023

UP weather forecast : यूपी के गोंडा- बहराइच सहित पूर्वी यूपी के जिलों में गर्मी का सितम शुरू हो गया। गुरुवार की सुबह धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिनों में तापमान के और बढ़ाने की उम्मीद है। इन जिलों में 72 घंटे बाद भीषण आंधी तूफान आकाशीय बिजली गिरने की आईएमडी ने चेतावनी जारी किया है।

Wether update : यूपी में मानसून की गाड़ी पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया है। इस सप्ताह के अंत में मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी यह कह देना की मानसून की विदाई हो गई है। यह जल्दबाजी होगी। अमूमन 17 सितंबर के बाद बारिश का दौर खत्म होता है। IMD के अनुसार इस सप्ताह आद्रता अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। इस दौरान आसमान में बादलों के आने जाने का क्रम जारी रहेगा। पछुआ हवा के तेज चलने से लोगों को कुछ राहत महसूस होगी। 6 सितंबर के बाद मानसून की गाड़ी एक बार फिर दौड़ने की उम्मीद है। जिससे पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

प्रदेश भर में मौसम रहा साफ

बुधवार को यूपी के मथुरा में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त भी दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान 35.6 डिग्री और आगरा में 35.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम तापमान फतेहपुर में 26 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। हालांकि 5 सितंबर के बाद मानसून के करवट लेने से एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में 72 घंटे के भीतर आंधी तूफान, जाने अपने जिले का तापमान

देवरिया में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27डिग्री, हवा रफ्तार 9 kmph गोरखपुर अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, हवा रफ्तार 10 kmph कुशीनगर अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, हवा रफ्तार 8 kmph महराजगंज अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 5 kmph आजमगढ़ अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 7 kmph बलिया अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, हवा रफ्तार 6 kmph मऊ अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 10 kmph बस्ती अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 8 kmph संत कबीर नगर अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, हवा रफ्तार 8 kmph सिद्धार्थनगर ,अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 7 kmph बहराइच

अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 7 kmph, गोंडा अधिकतम 35 डिग्री, तापमान न्यूनतम 27 डिग्री, तापमान हवा रफ्तार 7 kmph बलरामपुर अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 6 kmph श्रावस्ती अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, हवा रफ्तार 5 kmph अयोध्या अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 7 kmph अम्बेडकर नगर

अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 9 kmph सुलतानपुर अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, हवा रफ्तार 9 kmph

अमेठी अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, हवा रफ्तार 10 kmph बाराबंकी अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, हवा रफ्तार 7 kmph चंदौली अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, हवा रफ्तार 8 kmph गाजीपुर

अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, हवा रफ्तार 10 kmph जौनपुर अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, हवा रफ्तार 9 kmph

वाराणसी अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, हवा रफ्तार 7 kmph

Published on:
31 Aug 2023 08:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर