
कोहरा और कोल्ड वेव का सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से
UP Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर- पश्चिमी हवाओं के कारण सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच अयोध्या सहित 23 जिलों में कोल्ड वॉर का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इन जिलों में कांपने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाएं। शुक्रवार को अयोध्या उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला, अयोध्या, बहराइच और लखनऊ के तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर रहा।
UP weather: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने अयोध्या- बहराइच और श्रावस्ती सहित प्रदेश के 23 जिलों में कंपकंपी छुड़ा दी है। बीते 24 घंटे के दौरान लखनऊ अयोध्या बहराइच और शिमला के तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर रहा। शुक्रवार को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस जबकि बहराइच और लखनऊ में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि समुद्र तल से 7238 फुट की ऊंचाई पर बसे हिमाचल प्रदेश का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर सहित 23 जिलों में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चल सकती हैं। जो ठंड में इजाफा करेंगी। शुक्रवार को दिन में भी तेज पछुआ हवाएं चलती रही। जिसके कारण चमकीली धूप निकलने के बाद भी उसका कोई खास असर नहीं रहा। लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहना रहे। IMD की पूर्वी यूपी में कोल्ड वार का अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को यूपी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तापमान की बात करें तो यूपी के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार को अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह बहराइच में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, आगरा में अधिकतम तापमान 24.1 तथा न्यूनतम तापमान 7.7 अलीगढ़ में 23.2 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो यूपी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मुज्जफरनगर, सहारनपुर,गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर ,बस्ती, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अयोध्या, सहित आसपास के इलाकों में कोल्ड वेव के साथ जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है।
Published on:
14 Dec 2024 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
