
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
UP Weather Update: नया वर्ष की शुरुआत होने में महज 36 घंटे शेष बचे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के जिलों में 1 जनवरी को जबरदस्त कोहरा गिरने और शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। वैसे तो पूर्वी और पश्चिम यूपी में 30 और 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भीषण कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पूरे दिन पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन आसमान में बादल छाए रहे। कोहरा की बूंदे टपकती रही। दिन में तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई।
UP Weather Update: नए वर्ष की शुरुआत इस बार जबरदस्त कोहरा और कड़ाके की ठंड से होने वाली है। मौसम विभाग ने पूरे यूपी में 30, 31 और 1 जनवरी को जबरदस्त कोहरा और शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाएं मंद- मंद गति से चलती रही। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। फिलहाल 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक मौसम विभाग ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर तापमान सोमवार को 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीता राम मिश्र ने बताया “आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। जिससे अभी शीतलहर आगे भी जारी रहने के आसार हैं।
सोमवार और मंगलवार यानी 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में भी घना कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने की पूरी संभावना है।
Updated on:
30 Dec 2024 09:23 pm
Published on:
30 Dec 2024 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
